लाइव न्यूज़ :

केरल : ब्रिटेन से लौटे 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, 6,000 से ज्यादा नए मामले

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:22 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 दिसंबर केरल की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन से हाल ही में राज्य लौटे 29 लोगों के, अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 6,268 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,707 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।

मंत्री ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ब्रिटेन से लौटे लोगों के नमूनों को जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है, ताकि उनमें वायरस के नए प्रकार के होने या नहीं होने की पुष्टि की जा सके।’’

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक कुल 7,55,717 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 6,87,104 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और 65,394 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक कुल 3,042 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 2,47,725 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 12,116 अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नये मामलों में से 54 स्वास्थ्यकर्मी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर