लाइव न्यूज़ :

केरल : स्थानीय निकाय चुनाव में 1850 मतदान केंद्र 'संवेदनशील'

By भाषा | Updated: December 4, 2020 18:48 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, चार दिसंबर केरल में स्थानीय निकाय चुनाव से कुछ ही दिन पहले राज्य चुनाव आयोग ने 1,850 मतदान केंद्रों को ‘संवेदनशील’ की श्रेणी में रखा है। साथ ही इन सभी मतदान केंद्रों की चुनावी प्रक्रिया पर निगरानी के लिए वेबप्रसारण करने का निर्णय लिया है।

आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राज्य के सभी 14 जिलों में स्थित इन मतदान केंद्रों को पुलिस प्रमुख लोकनाथ बहेरा की रिपोर्ट के आधार पर संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किया गया है और राज्य चुनाव आयुक्त वी भास्करन ने चुनाव प्रक्रिया के वेबप्रसारण के निर्देश दिए हैं।

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के बीच होने वाली झड़पों और राजनीतिक हत्याओं के गवाह रहे उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में सबसे अधिक 785 मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है। वहीं, तिरुवनंतपुरम जिले में 180, मलप्पुरम में 100, कोझिकोड में 120, पल्लकड में 182, कासरगोड में 100 और वायनाड में 152 मतदान केंद्रों को संवेदनशील पाया गया है।

इस बीच, आयोग ने कहा कि संवेदनशल मतदान केंद्रों पर चुनावी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर वेबप्रसारण की व्यवस्था नहीं हो सकती, वहां वीडियोग्राफी करवाई जाएगी और इसका खर्च चुनाव आयोग वहन करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल