लाइव न्यूज़ :

केरल सरकार ने पीएम मोदी के आयुष्मान भारत के दावे को किया खारिज, कहा- पीएम ने गलत समझा

By भाषा | Updated: June 9, 2019 19:00 IST

प्रधानमंत्री से खुद को सही करने के लिए कहते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि यहां तक कि केरल सरकार ने इसे ‘‘करुणया आरोग्य सुरक्षा योजना’’ के तहत मौजूद अन्य योजनाओं से जोड़ते हुए इसका दायरा 18.5 लाख परिवार से 41 लाख परिवार तक कर बढ़ा दिया है।

Open in App

आयुष्मान भारत में शामिल होने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर केरल में एलडीएफ सरकार ने कहा कि राज्य पहले ही केंद्र की स्वास्थ्य बीमा योजना का सदस्य है और प्रधानमंत्री ने इसे ‘‘गलत समझा।’’

प्रधानमंत्री से खुद को सही करने के लिए कहते हुए राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि यहां तक कि केरल सरकार ने इसे ‘‘करुणया आरोग्य सुरक्षा योजना’’ के तहत मौजूद अन्य योजनाओं से जोड़ते हुए इसका दायरा 18.5 लाख परिवार से 41 लाख परिवार तक कर बढ़ा दिया है।

गुरुवायुर में शनिवार को भाजपा की एक सभा में मोदी ने केरल की पिनरायी विजयन सरकार से केंद्र की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का अनुरोध किया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शैलजा ने यहां एक बयान में कहा कि केरल पहले ही योजना का एक सदस्य है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने इस संबंध में राज्य को गलत समझा, उन्हें अपना बयान ठीक करना चाहिए क्योंकि केरल योजना का सदस्य है और उसने दो नवंबर 2018 में एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए थे।’’

उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र से पहली किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये मिले थे और मुख्यमंत्री विजयन ने पांच मार्च को योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड का राज्य भर में वितरण कर शुभारंभ किया था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपिनाराई विजयनजन आरोग्‍य योजना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है