लाइव न्यूज़ :

मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम के हिंदी शिक्षकों की मदद करेगा केंद्रीय हिंदी संस्थान

By भाषा | Updated: November 21, 2021 21:47 IST

Open in App

शिलांग, 21 नवंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि यहां स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) केंद्र हिंदी शिक्षकों और भाषा सीखने और शोध करने के इच्छुक लोगों के लाभ के लिए काम करेगा।

प्रधान ने कहा कि केएचएस केंद्र मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों की जरूरतों को पूरा करेगा।

प्रधान ने नये केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मेघालय सरकार को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया, जिसमें इस महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना के लिए यहां पास स्थित मावदियांगदियांग में भूमि मुहैया कराना भी शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां पास स्थित केंद्रीय हिंदी संस्थान केंद्र हिंदी के शिक्षकों और भाषा में सीखने और शोध करने के इच्छुक लोगों के लाभ के लिए काम करेगा और मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों की जरूरतों को पूरा करेगा।’’

प्रधान ने कहा कि नयी शिक्षा नीति 2020 देश के शिक्षा परिदृश्य को बदलने, वास्तविक लक्ष्य को प्राप्त करने और इसके प्रभाव को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए एक दूरदर्शी दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा कि एनईपी की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा प्रदान करना है और सरकार निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य हासिल करने का प्रयास कर रही है।

इस देश की संस्कृति, भाषा और परंपरा की विविधता और इस विविधता के बीच सह-अस्तित्व को स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस भाषा की सुंदरता के कारण ही लोग एक-दूसरे की परंपरा और समृद्ध विरासत को साझा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि मेघालय में लगभग 3.5 लाख कॉलेज जाने वाले छात्र हैं। उनकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल, उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाने और उनके अंदर मौलिक शोध के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए एक अनुकूल वातावरण का निर्माण करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रयास की दिशा में पहला कदम भाषा सीखने की प्रक्रिया को सरल बनाना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव