केजरीवाल का कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ना पंजाब की राजनीति के मद्देनजर एक ‘राजनीतिक स्टंट’ है: भाजपा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 00:58 IST2020-12-18T00:58:43+5:302020-12-18T00:58:43+5:30

Kejriwal's tearing down copies of agricultural laws is a 'political stunt' in the wake of Punjab politics: BJP | केजरीवाल का कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ना पंजाब की राजनीति के मद्देनजर एक ‘राजनीतिक स्टंट’ है: भाजपा

केजरीवाल का कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ना पंजाब की राजनीति के मद्देनजर एक ‘राजनीतिक स्टंट’ है: भाजपा

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की, जिन्होंने गुरुवार को विधानसभा में तीन कृषि कानूनों की प्रतियां फाड़ते हुए इन्हें किसानों के हितों के खिलाफ बताया।

गुप्ता ने कहा कि यह पंजाब की राजनीति के मद्देनजर एक "राजनीतिक स्टंट" और "नौटंकी" है।

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान हाल ही में लाए गए कृषि कानूनों को लेकर भाजपा शासित केंद्र की आलोचना की और कहा कि वह किसानों को धोखा नहीं दे सकते।

गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने विधानसभा में कृषि कानूनों की प्रतियों को फाड़कर संवैधानिक गरिमा को "नौटंकी" में बदल दिया।

उन्होंने कहा, "कृषि कानूनों का केजरीवाल का विरोध सिर्फ एक राजनीतिक स्टंट है। जब उन्हें पता चला कि पंजाब के किसानों का एक वर्ग नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है, तो राज्य में राजनीतिक जमीन बचाने के लिए, उन्होंने इसका विरोध करने का नाटक करना शुरू कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal's tearing down copies of agricultural laws is a 'political stunt' in the wake of Punjab politics: BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे