लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की सुरक्षा कम की गई : सूत्रों का दावा

By भाषा | Updated: February 26, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी गुजरात के सूरत में एक रोडशो से एक दिन पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा कथित रूप से कम कर दी गई है। आप सरकार के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह आरोप लगाया, हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे इनकार किया है।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त (सुरक्षा) आई डी शुक्ला ने कहा कि केजरीवाल के पास जेड प्लस सुरक्षा है और ‘पूर्ण जेड प्लस’ सुरक्षा बनायी रखी जा रही है।

उधर एक सूत्र ने दावा किया, ‘‘गुजरात निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी के प्रभावशाली प्रदर्शन के दो दिन बाद भाजपा नेतृत्व के इशारे पर यह कदम उठाया गया है।’’

सूत्रों ने आरोप लगाया कि केजरीवाल की सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के कमांडो की संख्या छह से घटाकर दो कर दी गई है।

बहरहाल, गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

पुलिस के अनुसार केजरीवाल को जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है जिसके तहत एक पायलट, एक एस्कॉर्ट, एक करीबी सुरक्षा दल, एक हाउस गार्ड, तथा सादी वर्दी में 47 सुरक्षा कर्मी तलाशी एवं अन्य कार्य के वास्ते होते हैं तथा सीआरपीएफ के 16 कर्मी भी उनकी सुरक्षा में होते हैं।

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री के सुरक्षा कवर में कोई बदलाव नहीं किया गया है तथा सुरक्षाकर्मी घटाये भी नहीं गये हैं।

पुलिस ने कहा कि छह कमांडों में से चार प्रशासनिक कारणों से बदले गये हैं और यह सामान्य प्रक्रिया है।

इस बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र से केजरीवाल के सुरक्षा कवर में कमी करने के ‘ओछे निर्णय’ पर सफाई मांगी है।

गुजरात के सूरत में नगर निकाय चुनावों में आप ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की जहां शुक्रवार को पार्टी के संयोजक एक रोडशो में हिस्सा लेंगे।

केजरीवाल ने इस जीत को गुजरात में नयी राजनीति की शुरुआत बताया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर