लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल की टिप्पणी से चुनावी अपरिपक्वता और हताशा झलकती है: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 22, 2021 18:38 IST

Open in App

कोलकाता, 22 दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस दावे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी कि तृणमूल कांग्रेस ‘‘गोवा में दौड़ में भी नहीं है’’ और कहा कि इस तरह का बयान केवल ‘‘राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा दर्शाता है।’’

केजरीवाल के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी ने कहा कि यह गोवा के लोगों को तय करना है कि किसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

गोवा के चुनाव मैदान में अब तृणमूल कांग्रेस भी कूद चुकी है जहां फरवरी में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आप और तृणमूल कांग्रेस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं। केजरीवाल टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को अपनी ‘‘बड़ी बहन’’ कहते हैं।

टीएमसी ने ट्वीट किया, ‘‘हम लोगों के लिए काम करने और हर समय में उनके साथ खड़े होने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। चुनाव पूर्वानुमान और वोट शेयर की भविष्यवाणियां करने वाले लोग बस अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा दर्शाते हैं। गोवा के लोगों को यह तय करने दें कि किसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि केजरीवाल की टिप्पणी गोवा की राजनीति की ‘‘'स्थानीय मजबूरी’’ के चलते आयी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे ज्यादा महत्व नहीं देते।।’’

आप ने 2017 का गोवा विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन 40 सदस्यीय सदन में एक भी सीट जीतने में असफल रही थी।

राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की कोशिश कर रही टीएमसी ने घोषणा की है कि वह राज्य में 2022 के चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

गोवा में टीएमसी के साथ संभावित चुनाव पूर्व गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ‘‘दौड़ में भी नहीं है।’’

टीएमसी पर उनकी चुप्पी के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘देश में 1,350 पार्टियां हैं, क्या मुझे सभी का उल्लेख करना शुरू कर देना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग