लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में नहीं गलने वाली केजरीवाल की दाल : सिद्धार्थनाथ

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:45 IST

Open in App

लखनऊ, 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रवक्‍ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने मंगलवार को दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनकी भ्रमित करने की आदत है, वह दिल्‍ली में बेनकाब हो चुके हैं और उत्तर प्रदेश में उनकी दाल गलने वाली नहीं है।

केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी उत्‍तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

इसके बाद राज्‍य सरकार के प्रवक्‍ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यहां मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत की और केजरीवाल पर जमकर प्रहार किये।

केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सिंह ने आरोप लगाया, ''आपने सदी के सबसे बड़े संकट कोरोना वायरस महामारी के दौरान पूर्वांचल के लाखों लोगों का जो अपमान किया था, उसका जवाब देना चाहिए। दिल्ली उच्च न्यायालय ने कोविड प्रबंधन को लेकर दिल्ली सरकार पर जो टिप्पणी की थी, उसका जवाब देना चाहिए। आपने कितने लोगों को रोजगार दिए, आपने कितने अस्पताल, मेडिकल कॉलेज बनाए, कितने एम्स जोड़े यह आपको बताना चाहिए।''

मंत्री ने केजरीवाल को याद दिलाया कि वह 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम का हश्र नहीं भूलें।

सिंह ने कहा, ''दिल्ली की दो करोड़ की आबादी है लेकिन उप्र की 24 करोड़ की आबादी है। हमारा क्षेत्रफल भी बहुत बड़ा है लेकिन जब संख्या में हम देखते हैं, तो दिल्ली में दो करोड़ की तुलना में छह लाख आठ हजार कोरोना संक्रमित हैं और उप्र में 24 करोड़ की तुलना में पांच लाख 66 हजार हैं। प्रतिशत निकालकर आम आदमी पार्टी जवाब दे।''

उन्होंने कहा, ''उप्र में दो करोड़ परीक्षण हुए हैं और दिल्ली में अभी तक 72 लाख ही पहुंचे हैं। आप पूरी दिल्ली की आबादी के बराबर ही कर लेते। फिर भी आप कह रहे हैं हमारा कोविड मैनेजमेंट बहुत अच्छा है।''

उन्होंने कहा, ''हमने उप्र में दो एम्स जोड़े हैं और आपने कितने जोड़े हैं, उसी का जवाब दे दीजिए। उप्र सरकार ने पिछले चार साल में 52 नए मेडिकल जोड़े हैं, आपने कितने जोड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल