लाइव न्यूज़ :

मोदी के विकल्प के रूप में केजरीवाल के उभरने से केंद्र असुरक्षित महसूमस कर रहा है : सिसोदिया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को जीएनसीटीडी विधेयक पर केंद्र की निन्दा की और आरोप लगाया कि वह असुरक्षित महसूस कर रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार आगे की कार्रवाई के लिए मुद्दे पर कानूनी राय ले रही है।

सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हर जगह शासन के दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही है। केंद्र की भाजपा सरकार असुरक्षित महसूस कर रही है क्योंकि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकल्प के रूप में उभर रहे हैं। इसलिए निर्वाचित सरकार को कमतर करने के लिए यह विधेयक लाया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय के लिए हम कानूनी राय ले रहे हैं।’’

राज्यसभा ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक को विपक्ष के विरोध और बहिर्गमन के बीच पारित कर दिया। लोकसभा ने इसे 22 मार्च को पारित किया था।

यह विधेयक निर्वाचित दिल्ली सरकार की तुलना में उपराज्यपाल को अधिक शक्तियां प्रदान करता है और स्पष्ट करता है कि दिल्ली में ‘‘सरकार’’ का मतलब ‘‘उपराज्यपाल’’ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह