लाइव न्यूज़ :

‘आप’ के स्थापना दिवस पर केजरीवाल की पार्टी कार्यकर्ताओं से लोगों की हरसंभव मदद करने की अपील

By भाषा | Updated: November 26, 2020 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश और मानवता बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं और पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों की यथासंभव मदद करनी चाहिए।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “आज आम आदमी पार्टी के आठवें स्थापना दिवस पर आप सभी को बधाई। देश और मानवता इस वक्त बेहद कठिन दौर में है। मेरी हर कार्यकर्ता से अपील है कि, लोगों की खूब मदद करें। मास्क बाँटें, बीमार को अस्पताल पहुँचाएं, भूखे को रोटी दें। इस वक्त कोई राजनीति नहीं। सबको साथ लेकर लोगों की सेवा करें।”

आम आदमी पार्टी की स्थापना औपचारिक तौर पर 26 नवंबर 2012 को की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?