लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल का ऐलानः 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेचेगी दिल्ली सरकार

By भाषा | Updated: September 27, 2019 23:56 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि खुदरा बाजार में 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री हो रही है। सरकार अगले पांच दिनों में केंद्र से एक लाख किलोग्राम प्याज खरीदेगी।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 400 राशन दुकानों और 70 वाहनों के जरिये प्याज की बिक्री की जाएगी। हर व्यक्ति एक बार में अधिकतम पांच किलोग्राम प्याज खरीद पाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली सरकार शनिवार से शहर में 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेचेगी। केजरीवाल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सभी विधानसभा क्षेत्रों में 400 राशन दुकानों और 70 वाहनों के जरिये प्याज की बिक्री की जाएगी। हर व्यक्ति एक बार में अधिकतम पांच किलोग्राम प्याज खरीद पाएगा। बिक्री केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक प्याज की बिक्री होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खुदरा बाजार में 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज की बिक्री हो रही है। सरकार अगले पांच दिनों में केंद्र से एक लाख किलोग्राम प्याज खरीदेगी। केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्याज की कीमतों पर नियंत्रण के लिए दिल्ली सरकार ने नेफेड के जरिए सेंट्रल बफर स्टॉक एक्सचेंज से प्याज खरीदने और 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर कल से प्याज बेचने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से 15.60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदेगी। केजरीवाल ने कहा कि सरकार दो अधिकारियों की एक टीम को महाराष्ट्र में नासिक भेजेगी ताकि दिल्ली में बिक्री के लिए आपूर्ति किए जाने वाले प्याज की गुणवत्ता सुनिश्चित हो और भेजे जाने से पहले उसकी जांच हो।

दिल्ली के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन और मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मूल्य स्थिरीकरण कोष समिति इसके क्रियान्वयन की निगरानी करेंगे। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार 15.60 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज खरीदने के बावजूद 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचकर मुनाफा कमाने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए