लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र; कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तर, ऑक्सीजन की मांगी मदद

By भाषा | Updated: April 18, 2021 15:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 की स्थिति को ‘‘काफी गंभीर’’ बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर कोरोना वायरस मरीजों के लिए बिस्तर और ऑक्सीजन की मदद मांगी।

केजरीवाल ने दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बिस्तरों में कम से कम 7,000 बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए आरक्षित करने और ऑक्सीजन की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘दिल्ली में कोविड की स्थिति बहुत गंभीर है। बिस्तरों और ऑक्सीजन की भारी कमी है। मैं दिल्ली में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 10,000 बिस्तरों में कम से कम 7,000 बिस्तर कोविड मरीजों के लिए आरक्षित करने तथा तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का अनुरोध करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने स्तर से सभी प्रयास कर रहे हैं। आपकी मदद की जरूरत है। ’’

केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की पुष्टि दर महज 24 घंटे में 24 प्रतिशत से बढ़ कर 30 प्रतिशत हो जाने का जिक्र करते हुए कहा कि संक्रमण का तेजी से प्रसार होने के चलते शहर के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए बिस्तरों और ऑक्सीजन की तेजी से कमी पड़ते जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग