लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने लिखा बैजल को पत्र, दिल्ली में छठ पूजा कार्यक्रमों की अनुमति देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: October 14, 2021 12:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र लिखकर उनसे छठ पूजा समारोह की अनुमति देने का अनुरोध किया और कहा कि दिल्ली में कोविड-19 से उत्पन्न हालात नियंत्रण में है।

उन्होंने बैजल से छठ समारोह की अनुमति देने के लिए जल्द से जल्द दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक बुलाने का अनुरोध किया।

डीडीएमए ने 30 सितंबर को अपने आदेश में कोविड-19 से उत्पन्न खतरे के मद्देनजर नदी के किनारे, जलाशयों और मंदिरों सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ कार्यक्रम आयोजित करने पर रोक लगा दी थी, जिसके कारण दिल्ली भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया था।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन महीनों से कोविड की स्थिति नियंत्रण में है और उनका मानना ​​है कि कोविड नियमों के अनुसार छठ मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान तथा अन्य राज्यों ने उचित पाबंदियों के साथ छठ उत्सव मनाने की अनुमति दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया