केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, हथिनीकुंड बैराज से कम पानी छोड़ने की अपील की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 12, 2023 15:35 IST2023-07-12T15:34:46+5:302023-07-12T15:35:59+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा है कि यमुना में पानी का स्तर दिल्ली की बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा, बल्कि हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से लगातार बढ़ रहा है।

Kejriwal wrote a letter to Amit Shah appealed to release less water from Hathinikund Barrage | केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा, हथिनीकुंड बैराज से कम पानी छोड़ने की अपील की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

Highlightsअरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखायमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता जताईहथिनीकुंड बैराज से कम पानी छोड़ने का आग्रह किया

नई दिल्ली: राजधानी में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि नदी का जलस्तर हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से लगातार बढ़ रहा है। 

केजरीवाल ने पत्र में लिखा, "आज दोपहर 1 बजे दिल्ली में यमुना का स्तर 207.55 मीटर पहुँच गया है। ये खतरे के निशान (205.33 मीटर) से बहुत ऊपर है। इसके पहले यमुना का अभी तक अधिकतर स्तर वर्ष 1978 में पहुँचा था जो कि 207.49 मीटर था। उस वक्त दिल्ली में बाढ़ आ गई थी और काफी गंभीर स्थिति हो गई थी। 207.55 मीटर के स्तर पर अब यमुना में कभी भी बाढ़ आ सकती है। अभी आये सेंट्रल वाटर कमीशन के अनुमान के अनुसार आज रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर पहुँच जाएगा जो कि बहुत चिंता की बात है।"

पत्र में केजरीवाल ने आगे लिखा, "दिल्ली में पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई। दिल्ली में यमुना में पानी का स्तर दिल्ली की बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा, बल्कि हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से लगातार बढ़ रहा है। मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि यदि संभव हो तो हथिनीकुंड बैराज से पानी को एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए ताकि दिल्ली में यमुना का स्तर और न बढ़े। दिल्ली देश की राजधानी है और कुछ हफ्तों में यहाँ G20 शिखर वार्ता होने जा रही है। देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। हम सबको मिलकर इस स्थिति से दिल्ली के लोगों को बचाना है।"

बता दें कि  दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। पुरानी दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जल स्तर बुधवार तड़के 207.18 मीटर मापा गया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने ये फैसला लिया है।  मौसम विभाग का कहना है कि  दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह भी बारिश होगी और 15-16 तारीख के लिए बारिश का यलो अलर्ट है। यमुना के बढ़ते जलस्तर ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वयं हालात पर नजर रख रहे हैं। सीएम केजरीवाल के निर्देश पर  दिल्ली के तमाम जगहों पर राहत शिविर लगाए गए हैं। दिल्ली के 6 जिलों में 2500 टेंट बनाये गए हैं जहाँ पर लोगो को शिफ्ट किया जा रहा है। खादर की झुग्गियों से करीब 27 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

Web Title: Kejriwal wrote a letter to Amit Shah appealed to release less water from Hathinikund Barrage

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे