लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिख सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: July 17, 2021 15:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जुलाई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है ऐसे में बहुगुणा को भारत रत्न सम्मान की बात होगी।

केजरीवाल ने शनिवार को लिखे पत्र में कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने से खुद पुरस्कार का ही सम्मान होगा।’’

जाने माने पर्यावरणविद एवं उत्तराखंड में (तब उत्तर प्रदेश का हिस्सा था)‘ चिपको आंदोलन’ के प्रणेता बहुगुणा का इस साल 21 मई को निधन हो गया था। ‘चिपको आंदोलन’ वन संरक्षण अभियान था जो 1973 में शुरू किया गया था।

केजरीवाल ने विश्व विख्यात पर्यावरणविद को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम में शुक्रवार को भारत रत्न की मांग उठायी। उन्होंने कहा कि बहुगुणा ने दुनिया को आसन्न खतरे को भांपते हुए पर्यावरण के संरक्षण के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया और वो भी ऐसे वक्त में जब विश्व अंधाधुंध तरीके से प्रकृति का दोहन कर रहा था और पर्यावरण संरक्षण वैश्विक विमर्श में अनुपस्थित था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर