लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिख दिल्ली को ऑक्सीजन की आपूर्ति का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अन्य राज्यों के अपने समकक्षों को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी को मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति किए जाने का अनुरोध किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 का प्रकोप ऐसा है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।

दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 20 मरीजों की मौत होने के बाद केजरीवाल ने ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए अनुरोध किया है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

केजरीवाल ने शाम को ट्वीट कर कहा, '' मैं सभी राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह कर रहा हूं कि यदि उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है तो उसे उपलब्ध कराएं। हालांकि, केंद्र सरकार भी हमारी सहायता कर रही है लेकिन कोविड-19 का प्रकोप ऐसा है कि उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।''

केजरीवाल ने पत्र में कहा, '' अगर आप हमें अपने राज्य अथवा अपने राज्य के किसी संस्थान से मेडिकल ऑक्सीजन के टैंकर उपलब्ध करा सकते हैं तो मैं आपका आभारी रहूंगा। कृपा करके इसे जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) के तौर लें।''

अधिकारियों ने बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति का इंतजार करने के दौरान शनिवार को जयपुर गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत हो गई।

केजरीवाल ने मुख्यमंत्रियों को अवगत कराया कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हुई अभूतपूर्व वृद्धि के चलते दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है।

पत्र में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता है और उसकी दैनिक आपूर्ति में चिंताजनक कमी आ गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे