लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ‘वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम’ में दिल्ली, भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वर्ल्ड सिटीज कल्चरल फोरम (डब्लयूसीसीएफ) में दिल्ली और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली सरकार के एक बयान में शुक्रवार को इस बारे में बताया गया।

लंदन के मेयर सादिक खान के आमंत्रण पर केजरीवाल लंदन, तोक्यो और न्यूयार्क समेत दुनिया के 40 शहरों वाले फोरम में भागीदारी करेंगे। यह फोरम संस्कृति और सृजनात्मकता की महत्ता और असर को चिह्नित करता है और लोक नीति तथा शहर योजना में इन मूल्यों को शामिल करने का आह्वान करता है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘गौरव की बात है कि दिल्ली फोरम के वार्षिक सम्मेलन का हिस्सा होगी। हमारा लक्ष्य दिल्ली को संस्कृति और कलाकार अनुकूल शहर के मामले में दुनिया का अग्रणी शहर बनाना है। शहर के टिकाऊ समाधान के लिए संस्कृति महत्वपूर्ण जरिया साबित होगी।’’

बयान में कहा गया कि दिल्ली ‘वर्ल्ड सिटीज कल्चर रिपोर्ट’ का भी हिस्सा होगी। इस रिपोर्ट में शहरों में संस्कृति पर सबसे समग्र वैश्विक डाटा का संग्रह होता है।

वार्षिक सम्मेलन के लिए इस साल की थीम ‘संस्कृति के भविष्य’ पर केजरीवाल ने कहा कि यह प्रासंगिक विषय है और खासकर कोविड-19 के कारण पिछले कुछ समय से कठिन चुनौतियों और लोगों द्वारा सामना की जा रही परेशानियों के मद्देनजर दिल्ली की संस्कृति को फिर से याद करने का मौका होगा।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का मानना है कि शहर को आकार देने में संस्कृति की मजबूत भूमिका होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित