लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल सार्वजनिक होली कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे, लोगों से भीड़भाड़ से बचने की अपील की

By भाषा | Updated: March 28, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के कारण सार्वजनिक तौर पर आयोजित किये जाने वाले किसी भी होली कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे और उन्होंने लोगों से अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने और भीड़-भाड़ से बचने की अपील की।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड-19 के 1,558 नए मामले आए, जो 15 दिसंबर के बाद से सबसे अधिक है, जब 1,617 मामले आए थे।

केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, "पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बढ़े हैं, इसी के मद्देनज़र इस बार सार्वजनिक तौर पर आयोजित हो रहे होली कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो रहा हूं। आप सभी से अपील है कि केवल अपने परिवार के साथ होली मनाएं और भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों से बचें, कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें।”

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार को आदेश दिया कि होली और नवरात्रि जैसे आगामी त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कोई सार्वजनिक उत्सव नहीं होगा।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कई टीमों का गठन किया है कि लोग होली पर सरकार के निर्देशों का पालन करें। जिलाधिकारी और पुलिस ने जिलेवार टीम बनाई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित