लाइव न्यूज़ :

AAP कर रही लोकसभा चुनाव 2019 के उम्मीदवारों पर विचार, क्या मोदी खिलाफ चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: April 8, 2018 20:42 IST

AAP अभी से अगले साल होने जा रहे अगले लोकसभा चुनावों के लिए आतिशी मार्लेना, राजीव चड्ढा और दिलीप पांडे को मुकाबले में उतारने पर विचार कर रही है।

Open in App

दिल्ली, आठ अप्रैल: आम आदमी पार्टी अगले लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर गौर कर रही है और आतिशी मार्लेना, राजीव चड्ढा और दिलीप पांडे को मुकाबले में उतारने पर विचार किया जा रहा है।

आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 36 वर्षीया मार्लेना को पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी चुनाव में उतार सकती है। वह उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार हैं। 

पार्टी के वरिष्ठ नेता ने बताया कि चड्ढा (29) को नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया जा सकता है।  पांडे (37) को उत्तरी पूर्वी दिल्ली से उतारा जा सकता है। इस सीट का प्रतिनिधत्व अभी दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी कर रहे हैं। 

उत्तरी पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में पूर्वांचल क्षेत्र की बड़ी आबादी है 

आप के एक अन्य नेता ने बताया, ‘‘पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों पर विचार करना शुरू कर दिया है और इन तीनों नेताओं के नामों पर चर्चा चल रही है । हालांकि, अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पार्टी ने उनका नाम तय कर लिया है।’’ 

आखिरी चुनाव में मोदी खिलाफ उतरे थे केजरीवाल

लोकसभा चुनाव 2014 में डंके की चोट पर केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी जाकर चुना लड़ा था। हालांकि वहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त दिल्ली में आप ठीक स्थिति में थी। ऐसे में आप को लगा कि पूरे देश में आप की लहर है। इसी चक्कर में पार्टी ने सभी प्रमुख सीटों से चुनाव लड़े। राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के सामने कुमार विश्वास उतरे थे। लेकिन इस बार आप की रणनीति पिछली बार से अलग बन रही है।

(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया