लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने टीकाकरण केंद्र का किया दौरा, कहा-लोग मतदान केंद्र पर टीकाकरण से खुश

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में ‘जहां वोट, वहां वैक्सीन’ अभियान की शुरुआत के एक दिन बाद बुधवार को एक टीकाकरण केंद्र का मुआयना किया।

इस अभियान का लक्ष्य 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अपने विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र पर जाकर टीके की खुराक लेने के लिए प्रेरित करना है।

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जहां वोट, वहां वैक्सीन अभियान के तहत शुरू हुए एक केंद्र का आज दौरा किया। वहां लोग इस बात को लेकर बेहद खुश नजर आए कि उनके घर के पास ही जहां वे मतदान करने आए थे, वहीं अब टीके की खुराक भी दी जा रही है। ऑनलाइन बुकिंग का भी झंझट नहीं, बूथ अधिकारी लोगों के घर जाकर समय दे कर आ रहे हैं।’’

इस अभियान की शुरुआत बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचे इसके लिए जरूरत पड़ी तो बूथ स्तर के अधिकारी दोबारा उन लोगों के घर जाएंगे जो समय मिलने के बाद टीका लगवाने नहीं आए।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया 70 वार्ड में बुधवार को शुरू की गई और चार सप्ताह के भीतर दिल्ली में 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का टीकाकरण हो जाएगा। लोगों को टीकाकरण केंद्र तक लाने के लिए ई-रिक्शा की भी व्यवस्था की गई है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘ हमारा चुनावी ढांचा काफई मजबूत है, अगर हम देश भर में इसका इस्तेमाल करें तो हम दो से तीन महीने में सभी का टीकाकरण कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह सरकार समेत समाज और मीडिया की भी जिम्मेदारी है कि वह ‘टीकाकरण संबंधी किसी भी अफवाह को दूर करें।’’

केजरीवाल ने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय का बहुत आभारी हैं, जिसने केंद्र सरकार से सवाल किया और दबाव डाला कि 18-44 साल के लोगों से शुल्क क्यों लिया जा रहा है, जबकि यह अन्य लोगों के लिए निःशुल्क है और क्यों निजी अस्पतालों को ऊंची कीमत पर टीका देने की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्याायालय के दबाव के बाद ही जो हुआ, वह देश के लोगों के लिए अच्छा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए