लाइव न्यूज़ :

बीजेपी का आरोप, केजरीवाल ने गोवा में किया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

By भाषा | Updated: April 17, 2019 06:08 IST

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काकर आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज की है।

Open in App

भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काकर आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत दर्ज की है। चुनाव प्राधिकारियों ने मंगलवार को इस शिकायत पर जांच करने के आदेश दिए।

केजरीवाल, आम आदमी पार्टी (आप) के स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने 13 अप्रैल को राज्य के मड़गांव में एक रैली को संबोधित किया था। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख नेता केशव प्रभु ने मंगलवार को केजरीवाल के खिलाफ यह शिकायत दर्ज करायी।

उन्होंने अखबार की रपटों के आधार पर आरोप लगाया कि केजरीवाल ने ‘सांप्रदायिक तनाव’ बढ़ाने की कोशिश की है। प्रभु ने कहा कि केजरीवाल ने ईसाई और मुस्लिमों के बीच डर फैलाने की कोशिश की है। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी गोवा के जिला निर्वाचन अधिकारी से इन आरोपों की सत्यता की जांच करने और उपयुक्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। गोवा में 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित