लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल 'सजावट' के लिये किया : केन्द्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: May 28, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर, टीवी पर प्रसारित होने वाले उनके मीडिया संबोधनों के दौरान राष्ट्रध्वज का इस्तेमाल ''सजावट'' के लिये करने का आरोप लगाया है।

पटेल ने केजरीवाल को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की प्रेस ब्रीफिंग के दौरान उनके पीछे राष्ट्रध्वज दिखना ध्वज संहिता का उल्लंघन प्रतीत होता है।

उन्होंने लिखा, ''ऐसा प्रतीत होता है कि राष्ट्रध्वज का सजावट के लिये इस्तेमाल किया गया। बीच में सफेद हिस्सा कम करके उसकी जगह हरे हिस्से को बढ़ा दिया गया, जो गृह मंत्रालय द्वारा निर्दिष्ट भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के अनुसार नहीं है।''

पटेल ने लिखा, ''मुझे माननीय मुख्यमंत्री से जान-अनजाने ऐसा करने की अपेक्षा नहीं थी।''

पत्र की एक प्रति उपराज्यपाल अनिल बैजल को भी भेजी गई है।

पटेल ने मुख्यमंत्री का ध्यान राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम, 1971 की धारा 2(9) की ओर भी दिलाया, जिसमें कहा गया है कि वक्ता के मंच को सजाने के लिये ध्वज का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि धारा 2.2 (1) में कहा गया है कि ध्वज की स्थिति सम्मानजनक होनी चाहिये।

पटेल ने पत्र में लिखा, ''भारत का नागरिक और एक राज्य के मुख्यमंत्री के सम्मानित पद पर काबिज होने के नाते हर कोई आपसे राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक तिरंगे के मान और गरिमा का सम्मान करने की अपेक्षा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन