लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल का केन्द्र से उपराज्यपाल की शक्तियों संबंधी विधेयक को वापस लेने का आग्रह

By भाषा | Updated: March 17, 2021 21:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र सरकार से उस विधेयक को वापस लेने का बुधवार को आग्रह किया जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में उपराज्यपाल को व्यापक भूमिकाएं और शक्तियां देने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि आप सरकार इस विधेयक की वापसी के लिए मोदी सरकार के चरणों में भी गिरने के लिए तैयार है।

यहां जंतर-मंतर पर दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक, 2021 (जीएनसीटीडी) के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के विरोध प्रदर्शन में मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि केन्द्र इस विधेयक के जरिये उनकी सरकार को कमजोर करना चाहता है।

उन्होंने पूछा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया दिल्ली का राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक, 2021 अगर कानून बन जाएगा तो मुख्यमंत्री कहां जाएंगे।

केजरीवाल ने पूछा, ‘‘क्या चुनाव, वोट और 70 में से 62 सीटों का मतलब कुछ नहीं है?

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं केंद्र से जीएनसीटीडी विधेयक वापस लेने की अपील करना चाहता हूं, इसके जरिये लोगों को धोखा न दें।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इसीलिए वे दिल्ली में हमारे विकास कार्यों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।’’

पार्टी के अनुसार इस विधेयक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के मंत्रियों, आप के विधायकों और पार्षदों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने दावा कि अन्य राज्यों में आप की पहुंच से भाजपा भयभीत है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इसीलिए वे दिल्ली में हमारे विकास कार्यों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘अब चाहे हमें उनसे (केंद्र) निवेदन करना पड़े और इसके लिए उनके चरणों में गिरना पड़े या उनके सामने हाथ जोड़ने पड़े ... हम यह करेंगे।’’

दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र शासन संशोधन विधेयक, 2021 के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में पारित विधान के परिप्रेक्ष्य में ‘‘सरकार’’ का आशय राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के ‘‘उपराज्यपाल’’ से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे