लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से प्रदर्शनकारी किसानों की हरसंभव मदद करने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवम्बर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से नये कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की हरसंभव मदद करने की अपील की। उन्होंने केन्द्र से जल्द से जल्द किसानों के साथ वार्ता करने का भी आग्रह किया।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के स्वयंसेवी और विधायक किसानों की हरसंभव मदद कर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के सिंघू और टीकरी बॉर्डर पर नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लगती गाजीपुर सीमा पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

केजरीवाल ने गुरु पर्व के मौके पर एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘इस अवसर पर, मैं सभी दिल्लीवासियों से अपील करता हूं कि वे प्रदर्शनकारी किसानों के लिए हरसंभव तरीके से जो कुछ भी कर सकते हैं, करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि केन्द्र सरकार जल्द से जल्द किसानों के साथ वार्ता करेगी और उनकी मांगों पर सहमत होगी। किसान ठंड का सामना करते हुए अपना विरोध जता रहे हैं। आप के स्वयंसेवी, विधायक और सदस्य किसानों की हरसंभव मदद कर रहे हैं, चाहे वह भोजन, चिकित्सा सहायता, पानी आदि हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल