लाइव न्यूज़ :

राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा कर अपने पाप धोने का प्रयास कर रहे केजरीवाल: गौतम गंभीर

By भाषा | Updated: October 26, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की अयोध्या यात्रा को निशाने पर लेते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री राजनीति में “दोहरे मानदंडों” वाली राजनीति कर रहे हैं और राम जन्मभूमि स्थल पर पूजा कर अपने “पापों को धोने का” प्रयास कर रहे हैं। गंभीर की टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी की ओर से कोई तात्कालिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल पर मंगलवार को पूजा की और कहा कि उनकी सरकार, दिल्ली सरकार की मुफ्त तीर्थयात्रा योजना में अयोध्या को शामिल करेगी।

पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गंभीर ने एक बयान में कहा, “हम सबको पता है कि केजरीवाल और उनके साथियों ने विभिन्न अवसरों पर राम मंदिर पर क्या बोला है। अब वह अयोध्या जाकर अपने पाप धोना चाहते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, “अरविंद केजरीवाल, राजनीति में पाखंड और दोहरे मानदंड का दूसरा नाम हैं। कुछ मायनों में एआईएमआईएम जैसी पार्टियां केजरीवाल से बेहतर हैं क्योंकि वे अपने सांप्रदायिक एजेंडे और काम के प्रति स्पष्ट हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!