लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने केंद्र से कहा, किसानों की सभी मांगें मानें, कृषि कानूनों को निरस्त करें

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्र सरकार से अपील की कि वह प्रदर्शन कर रहे किसानों की सभी मांगें मान ले और तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर दे।

प्रदर्शन कर रहे किसान संघों की केंद्र सरकार के साथ बातचीत से पहले केजरीवाल ने बारिश और ठंड के बावजूद अपना आंदोलन जारी रखने के लिए किसानों के हौसले की सराहना की।

केजरीवाल ने कहा, "ठंड और बारिश के बीच सड़कों पर डटे हमारे किसानों के हौंसले को सलाम। मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि आज की बैठक में किसानों की सारी मांगें मानते हुए तीनों काले कानून वापस लिए जाएं। "

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं कुछ अन्य राज्यों के किसान राष्ट्रीय राजधानी की अलग-अलग सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने राजमार्ग बाधित कर दिए हैं। वे मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार तीन नए कृषि कानूनों को रद्द करे और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारंटी दे।

किसान कड़ाके की सर्दी और बारिश के बावजूद 39 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल