लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल मंगलवार को पंजाब के दौरे पर जाएंगे

By भाषा | Updated: October 11, 2021 22:07 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 12 अक्टूबर से दो दिनों के पंजाब दौरे पर जाएंगे। यह जानकारी सोमवार को यहां पार्टी नेता राघव चड्ढा ने दी।

पंजाब मामलों के आम आदमी पार्टी (आप) के प्रभारी चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल मंगलवार अपराह्न तीन बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और फिर शाम छह बजे वह जालंधर के देवी तालाब मंदिर में पूजा करने जाएंगे।

उन्होंने कहा कि दोआबा क्षेत्र स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं का काफी विश्वास है और मंदिर में जाने वाले हर श्रद्धालु की कामना पूर्ण होती है।

चड्ढा ने कहा, ‘‘नवरात्र के दौरान अरविंद केजरीवाल शांति, प्यार, परस्पर भाईचारा और पंजाब में समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि फिलहाल केजरीवाल के मंदिर दौरे की ही पुष्टि हुई है। चड्ढा ने कहा कि इसके अलावा अगर कोई कार्यक्रम बनता है तो मीडिया के साथ सूचना साझा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग