पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे केजरीवाल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 16:22 IST2021-12-14T16:22:59+5:302021-12-14T16:22:59+5:30

Kejriwal to participate in Aam Aadmi Party's tricolor yatra in Punjab's Jalandhar | पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे केजरीवाल

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे केजरीवाल

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार को पंजाब के जालंधर में अपनी पार्टी की ''तिरंगा यात्रा'' में हिस्सा लेंगे।

केजरीवाल ने मंगलवार को ट्वीट किया कि देशभक्ति के माहौल में ''तिरंगा यात्रा'' निकाली जाएगी। उन्होंने जालंधर के लोगों से बड़ी संख्या में उनके साथ शामिल होने की अपील की ।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''कल जालंधर में तिरंगा यात्रा में शामिल होउँगा। सभी जालंधरवासियों से अपील है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं। हाथों में तिरंगा और ''भारत माता की जय'' के साथ देशभक्ति के माहौल में जालंधर की सड़कों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा।''

पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी आप कांग्रेस को पराजित कर सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal to participate in Aam Aadmi Party's tricolor yatra in Punjab's Jalandhar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे