लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे केजरीवाल : सूत्र

By भाषा | Updated: December 28, 2021 10:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में शीर्ष अधिकारियों के साथ कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा करेंगे और इस दौरान शहर में ‘ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) लागू करने पर भी फैसला लिया जा सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें कोविड-19 के बढ़ते मामलों और उसके नए ओमीक्रोन स्वरूप से पैदा खतरे पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में ‘येलो’ अलर्ट जारी करने और जीआरएपी के अनुसार पाबंदियों पर भी फैसला लिया जा सकता है।

‘येलो’ अलर्ट तब जारी किया जाता है जब कोविड संक्रमण दर लगातार दो दिनों तक 0.5 प्रतिशत से अधिक रहती है। इसमें रात्रि कर्फ्यू लगाना, स्कूलों तथा कॉलेजों को बंद करना, गैर आवश्यक सामान की दुकानों को सम-विषम आधार पर खोलना और मेट्रो ट्रेनों तथा सार्वजनिक परिवहन की बसों में यात्रियों के बैठने की क्षमता आधी करने जैसे उपाय आते हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शहर में सोमवार को कोविड-19 के 331 नए मामले आए जो नौ जून के बाद से एक दिन में आए संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं और एक मरीज की मौत हो गयी जबकि संक्रमण दर बढ़कर 0.68 प्रतिशत पर पहुंच गयी। रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 290 नए मामले आए और संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत दर्ज की गयी तथा एक मरीज की मौत हो गयी थी।

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया है जो अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया