लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल के साथ कोविड-19 हालात पर चर्चा करेंगे

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ होने वाली बैठक में शहर के कोविड-19 हालात पर चर्चा करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शहर में बुधवार को 17,282 नए मामले आए हैं जो एक दिन में अभी तक आए सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई हैं

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया है, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे उपराज्यपाल के साथ स्थिति पर चर्चा करेंगे।’’

उसमें कहा गया है कि केजरीवाल स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन, स्वास्थ्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिल्ली में कोविड-19 स्थिति को लेकर दोपहर 12 बजे बैठक करेंगे।

ताजा बुलेटिन के अनुसार, शहर में और 104 लोगों की मौत हुई है और दिल्ली में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11,540 हो गयी है।

बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को रिकॉर्ड 1.08 लाख जांच की गयीं जिनमें से संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि हुई। फिलहाल संक्रमण की दर 15.92 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos