मेरठ में 28 फरवरी को किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे केजरीवाल

By भाषा | Updated: February 15, 2021 19:02 IST2021-02-15T19:02:25+5:302021-02-15T19:02:25+5:30

Kejriwal to address farmers mahapanchayat in Meerut on February 28 | मेरठ में 28 फरवरी को किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे केजरीवाल

मेरठ में 28 फरवरी को किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे केजरीवाल

नयी दिल्ली, 15 फरवरी आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में 28 फरवरी को मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आप ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी (आप) ने नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का जोरदार समर्थन किया है। केजरीवाल दो बार दिल्ली के सिंधु सीमा का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है। सिंघु सीमा किसानों के विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख स्थल है।

आप ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 28 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे। आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों का समर्थन करने के लिए महापंचायत बुलाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal to address farmers mahapanchayat in Meerut on February 28

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे