लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये सी-40 सम्मेलन को संबोधित करेंगे

By भाषा | Updated: October 11, 2019 05:42 IST

केजरीवाल मंगलवार को सी-40 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए डेनमार्क के कोपनहेगन के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन वह नहीं जा सके। 

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सी- 40 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक बयान में बहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई।

विदेश मंत्रालय द्वारा डेनमार्क दौरे की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से सी- 40 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। एक बयान में बहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सम्मेलन आयोजकों के आग्रह को स्वीकार कर लिया है कि वह ‘ब्रीद डीपली, सिटी सॉल्यूशंस फॉर क्लीन एयर’ के सत्र को वीडियो कान्फ्रेंस से संबोधित करेंगे।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर 12 बजे दुनिया के छह बड़े महानगरों के महापौर के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को यात्रा पर जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया था। बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री शुक्रवार को सी-40 जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे।’’

केंद्र सरकार ने डेनमार्क में जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में केजरीवाल के भाग लेने की अनुमति देने से इंकार करने का बुधवार को बचाव करते हुए कहा कि इसमें ‘‘महापौर स्तर’’ की भागीदारी हो रही है। लेकिन क्षुब्ध आप ने इसे ‘‘तुच्छ बहाना’’ करार दिया और इसे दिल्ली की जनता का अपमान बताया। केजरीवाल मंगलवार को सी-40 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए डेनमार्क के कोपनहेगन के लिए रवाना होने वाले थे लेकिन वह नहीं जा सके। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं