लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने 730 एमटी ऑक्सीजन मिलने के बाद मोदी का आभार जताया

By भाषा | Updated: May 6, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पांच मई को राष्ट्रीय राजधानी को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बृहस्पतिवार को आभार जताया।

केजरीवाल ने एक पत्र में कहा कि यह पहली बार है जब राष्ट्रीय राजधानी को 700 मीट्रिक टन से ज्यादा ऑक्सीजन गैस मिली है।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘दिल्ली में रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की खपत होती है। हम केंद्र से रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने का अनुरोध करते रहे हैं। कल पहली बार दिल्ली को 730 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय राजधानी को रोज इतनी ही मात्रा में ऑक्सीजन दी जानी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैं दिल्लीवासियों की तरफ से तहे दिल से आपका आभार जताता हूं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि दिल्ली को रोज कम से कम इतनी ही ऑक्सीजन दी जाए और इस मात्रा में कोई कमी न की जाए। पूरी दिल्ली आपकी आभारी रहेगी।’’

दिल्ली और उसके आसपास के अस्पताल ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होने के बारे में सोशल मीडिया पर त्राहिमाम संदेश भेज रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो