लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कृषि कानूनों की प्रतियां फाडकर ‘घटिया नाटक’’ किया: हरसिमरत

By भाषा | Updated: December 17, 2020 20:31 IST

Open in App

चंडीगढ़,17 दिसंबर पूर्व केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कृषि कानूनों की प्रतियां फाड कर ‘‘घटिया नाटक’’ करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।

हरसिमरत ने कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार कृषि से जुड़े केन्द्र सरकार के कानूनों में से एक को अधिसूचित करने वाली सरकारों में अव्वल थी।

दिल्ली विधानसभा में केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ बृहस्पतिवार को एक प्रस्ताव पारित किया गया, इस दौरान केजरीवाल ने कानूनों की प्रतियां फाडीं और कहा कि वह देश के किसानों को धोखा नहीं दे सकते।

बादल ने यहां एक बयान जारी करके कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को ‘ड्रामेबाज’कहा जाता था लेकिन इस बार उन्होंने विधानसभा में कुछ कानूनों की प्रतियों को फाड कर ‘‘ घटिया नाटक’’ किया और ‘‘अनोखा पाखंड’’ दिखाया है , जिसमें से एक को उन्होंने 23 नवंबर को अधिसूचित किया था।

उन्होंने केजरीवाल को किसानों पर ‘दया’ करने को कहा ,साथ ही कहा कि यह बेहद आश्चर्य की बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को अचानक याद आया कि किसान तेज ठंड में खुले में बैठे हुए हैं और उनमें से 20से ज्यादा की मौत हो चुकी है।

बादल ने कहा,‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं और उस धब्बे को मिटाने की कोशिश कर रहे हैं जो केन्द्र सरकार के निर्देश पर कृषि कानूनों को अधिसूचित करने में जल्दबाजी दिखाने पर उनके नाम पर लगा है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ किसान जानते हैं कि केजरीवाल और आप सरकार ने उनके संघर्ष को सभी समर्थन नहीं दिया और वह हमेशा केन्द्र सरकार के इशारों पर नाचे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

भारत अधिक खबरें

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर