लाइव न्यूज़ :

आप के काफिले पर ‘हमले’ के बाद केजरीवाल ने गुजरात के मुख्यमंत्री से बात की

By भाषा | Updated: July 1, 2021 01:41 IST

Open in App

अहमदाबाद, 30 जून आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर गुजरात के जूनागढ़ जिले में हमला किया गया। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

वहीं, आप की गुजरात ईकाई ने आरोप लगाया कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे, हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों से इनकार किया है।

आप ने कहा कि 'जन संवेदना यात्रा' के आयोजन के दौरान आप नेताओं इसुदान गढ़वी, प्रवीण राम, महेश सवानी और अन्य के काफिले पर बुधवार शाम जूनागढ़ में हमला किया गया।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ये हिंसा आपकी बौखलाहट है, आपकी हार है। लोगों को अच्छी सहूलियतें देकर उनका दिल जीतिए, विपक्ष पर हमले कराकर उन्हें डराइए मत। ये लोग डरने वाले नहीं।’’

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात करने की कोशिश की। बाद में उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘विजय रूपाणी से बात की और उनसे प्राथमिकी दर्ज कराने, दोषियों की गिरफ्तारी करने तथा आप नेताओं और कार्यकर्ताओं को सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।’’

पुलिस नियंत्रण कक्ष से अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन