लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक ली

By भाषा | Updated: April 29, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीके की दूसरी खुराक ली और सभी पात्र लोगों से टीका लगवाने की अपील की।

मुख्यमंत्री को मधुमेह की बीमारी है और उन्हें चार मार्च को यहां लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में टीके की पहली खुराक लगाई गई।

टीका लगवाने के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने आज टीके की दूसरी खुराक लगवाई। मैं हर पात्र व्यक्ति से अपील करता हूं कि वह टीका लगवाए।’’

राष्ट्रीय राजधानी में तीसरे चरण में 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दिल्ली सरकार ने हाल में कोविड-19 के 1.34 करोड़ टीके की खुराक खरीदने की मंजूरी दी।

केजरीवाल एक मई से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण पर आज शाम एक बैठक की अध्यक्षता भी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बैठक में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब