लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने कपिल सिब्बल के नए मंच ‘इंसाफ’ का समर्थन किया, लोगों से की मुहिम से जुड़ने की अपील

By रुस्तम राणा | Updated: March 5, 2023 15:58 IST

पत्रकारों से बात करते हुए, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, कपिल सिब्बल साहब ने "इंसाफ के सिपाही" मुहिम शुरू की है। उन्होंने लोगों से इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्दे केजरीवाल ने कहा, कपिल सिब्बल साहब ने "इंसाफ के सिपाही" मुहिम शुरू की हैसिब्बल ने यह मुहिम वकीलों और आम लोगों को नाइंसाफी के खिलाफ जोड़ने के लिए कीउन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस मुहिम से ज़्यादा से ज़्यादा जुड़ें

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए वकील एवं सांसद कपिल सिब्बल द्वारा शुरू किये गये मंच ‘इंसाफ’ से जुड़ने की रविवार को सभी से अपील की। राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य सिब्बल ने शनिवार को घोषणा की थी कि देश में मौजूद ‘अन्याय’ का मुकाबला करने के लिए वह ‘इंसाफ’ नामक मंच गठित कर रहे हैं। 

उन्होंने गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों एवं विपक्षी दलों के अन्य नेताओं से सहयोग की भी मांग की थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘यह कपिल सिब्बल साहब की बहुत महत्वपूर्ण पहल है। मैं सभी से इससे जुड़ने की अपील करता हूं और हम मिलकर अन्याय का मुकाबला करेंगे।’’ 

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए, केजरीवाल ने कहा, कपिल सिब्बल साहब ने "इंसाफ के सिपाही" मुहिम शुरू की है, वकीलों और आम लोगों को नाइंसाफी के खिलाफ जोड़ने के लिए। उन्होंने कहा कि अमेरिकी क्रांति, फ्रांसिसी क्रांति और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में वकीलों ने अहम किरदार निभाया था। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस मुहिम से ज़्यादा से ज़्यादा जुड़ें।

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जाने-माने अधिवक्‍ता कपिल सिब्‍बल ने नया मंच बनाने की घोषणा की है। यह मंच मोदी सरकार के विरोध में समर्थन जुटाएगा। गैर-भाजपाई मुख्‍यमंत्रियों और नेताओं से इसमें सहयोग मांगा गया है। इस मंच का नाम 'इंसाफ' है। सिब्‍बल ने 'इंसाफ का सिपाही' नाम की वेबसाइट शुरू करने की बात भी कही है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकपिल सिब्बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है