लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल को बहाना बनाना बंद कर देना चाहिए : जावडेकर

By भाषा | Updated: May 22, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मई भाजपा ने शनिवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नाम पर लगातार राजनीति कर रहे हैं और उन्हें बहाना बनाना बंद करने की नसीहत दी। इससे पहले, केजरीवाल ने कहा था कि कोविड-19 रोधी टीकों की किल्लत के कारण 18-44 उम्र समूह के लोगों के लिए टीकाकरण केंद्र बंद किए जा रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र से और टीके मुहैया कराने की भी अपील की है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावडेकर ने कहा कि केंद्र सरकार ने ही दिल्ली को 50 लाख खुराकें दी है और भविष्य में भी टीके मुहैया कराएगी।

जावडेकर ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन पहले ही एक योजना साझा कर चुके हैं कि इस साल दिसंबर तक देश के सभी वयस्कों का टीकाकरण हो जाएगा।

जावडेकर ने कहा, ‘‘दिल्ली के मुख्यमंत्री दिल्ली के नाम पर लगातार राजनीति कर रहे हैं...ऑक्सीजन (संकट) के समय भी वह ऑक्सीजन..ऑक्सीजन कह रहे थे और बाद में कहा कि दिल्ली के पास अतिरिक्त ऑक्सीजन हैं। केजरीवाल को बहाना बनाना बंद करना चाहिए।’’

इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि टीके की कमी के कारण रविवार से दिल्ली में युवाओं के लिए सभी टीकाकरण केंद्र बंद कर दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया