केजरीवाल से यह भी पूछा जाना चाहिए कि उनके मंत्रिमंडल में कोई महिला क्यों नहीं है: दिल्ली भाजपा
By भाषा | Updated: March 18, 2021 23:39 IST2021-03-18T23:39:36+5:302021-03-18T23:39:36+5:30

केजरीवाल से यह भी पूछा जाना चाहिए कि उनके मंत्रिमंडल में कोई महिला क्यों नहीं है: दिल्ली भाजपा
नयी दिल्ली, 18 मार्च दिल्ली पुलिस में महिला थाना प्रभारियों की कमी के मुद्दे पर महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल द्वारा नोटिस जारी किए जाने की सराहना करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें (मालीवाल) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से यह भी पूछना चाहिए कि उनकी सरकार में कोई महिला मंत्री क्यों नहीं है।
दिल्ली महिला आयोग ने हाल ही में पुलिस विभाग को नोटिस जारी कर पूछा था कि किसी भी थाने में महिला प्रभारी न होने का क्या कारण है।
मालीवाल को लिखे पत्र में दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उन्हें (मालीवाल) केजरीवाल को नोटिस जारी कर यह भी पूछना चाहिए कि उनके मंत्रिमंडल में कोई महिला क्यों नहीं है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।