लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने दिल्ली को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के वास्ते अमित शाह से मदद मांगी

By भाषा | Updated: December 3, 2019 05:58 IST

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमें आपके (शाह) सहयोग और मदद की आवश्यकता है। हमें साथ आना चाहिए और दिल्ली को एक सुरक्षित स्थान बनाना चाहिए।’

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के वास्ते सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी। न्यायपालिका के बारे में केजरीवाल ने कहा कि बलात्कार के कई मामले लंबित हैं और ऐसे मामलों में तेजी से निर्णय लेने की मांग की।

उन्होंने बलात्कार के आरोपियों को छह महीने के भीतर मौत की सजा देने की मांग की। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में चर्चा के दौरान केजरीवाल ने उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कहा कि वह देखें कि क्या महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में छात्रों को संवेदनशील बनाने के लिए स्कूलों में पाठ्यक्रम लाए जाने की आवश्यकता है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘हमें आपके (शाह) सहयोग और मदद की आवश्यकता है। हमें साथ आना चाहिए और दिल्ली को एक सुरक्षित स्थान बनाना चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। चाहे वह दिल्ली सरकार हो, केंद्र सरकार हो और न्यायपालिका हो, सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी ओर से, आप सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठा रही है। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं