लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने गोवा में तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन की संभावना से इंकार किया

By भाषा | Updated: December 22, 2021 23:25 IST

Open in App

पणजी, 22 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन की संभावना से इंकार किया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि खंडित जनादेश की सूरत में वह विधानसभा चुनाव नतीजे के बाद गैर-भाजपा दलों के साथ गठबंधन पर विचार कर सकते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप गोवा विधानसभा की सभी 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और पार्टी की तरफ मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर आने वाले दिनों में घोषणा करेगी।

केजरीवाल ने भाजपा के दिग्गज दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर की भी सराहना की और कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में अगर किसी को ''घुटन'' महसूस हो रही है तो वो आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकता है।

पणजी दौरे के दौरान केजरीवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में खंडित जनादेश की सूरत में ''बेहद आवश्यक होने पर'' चुनाव बाद गैर-भाजपा दलों से गठबंधन कर सकती है।

तृणमूल कांग्रेस के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन की संभावना को खारिज करते हुए केजरीवाल ने कहा, '' हमें गोवा में तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन क्यों करना चाहिए? हम उनके साथ कोई गठबंधन नहीं करने जा रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू