लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल का चन्नी पर पलटवार, कहा- सांवले रंग का व्यक्ति झूठे वादे नहीं करता

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:36 IST

Open in App

चंडीगढ़, दो दिसंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ''काले अंग्रेज'' वाले बयान पर बृहस्पतिवार को पंजाब के अपने समकक्ष चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका रंग सांवला हो सकता है, लेकिन नीयत बिल्कुल साफ है और वह झूठे वादे नहीं करते।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव जीतने की जुगत में लगी “काले अंग्रेज” की पार्टी करार दिया था। इस पर केजरीवाल ने कहा कि भले ही उनकी त्वचा का रंग सांवला है, लेकिन उनकी नीयत साफ है।

पंजाब में 2022 के आरंभ में विधानसभा चुनाव होने हैं।

अमृतसर से पठानकोट जाते समय आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा, ''मैं उन्हें (कांग्रेस से) कहना चाहता हूं कि एक बार जब हमारी सरकार सत्ता में आ जाएगी तो साधारण कपड़े पहने वाला, और जिसका रंग सांवला है, वह सभी वादे पूरे करेगा। मैं झूठी घोषणाएं या झूठे वादे नहीं करता।''

केजरीवाल बृहस्पतिवार को पठानकोट में होंगे और वहां 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व करेंगे।

आप और पंजाब कांग्रेस के बीच चल रही बयानबाजी के बीच, चन्नी ने पंजाब के मोगा जिले के बधनी कलां में एक सभा को संबोधित करते हुए “काले अंग्रेज” वाला बयान दिया था।

आप की ओर इशारा करते हुए चन्नी ने कहा कि 'चिट्टे अंग्रेजों' (ब्रिटिश) को देश से बाहर किए जाने के बाद कि ये 'काले अंग्रेज' पंजाब पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा, ''कल, उन्होंने (चन्नी) मुझे कहा कि मैं 'काला' (सांवले रंग का) हूं। मैं मानता हूं कि मेरा रंग सांवला है। मैं हर गांव का दौरा करता हूं और तेज धूप में बाहर निकलने पर मेरी त्वचा सांवली हो गई है। मैं उनकी तरह हेलीकॉप्टर में यात्रा नहीं करता ... मेरी माताओं और बहनों को यह 'काला भाई' (सांवला भाई) पसंद है। हर कोई जानता है कि मेरी मंशा साफ है, और हर कोई जानता है कि किसकी मंशा खराब है।''

उन्होंने पंजाब में आप के सत्ता में आने पर राज्य की महिलाओं को एक एक हजार रुपये देने के अपने वादे का मुख्यमंत्री द्वारा मजाक उड़ाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा ‘‘मैं चन्नी साहब की बहुत इज्जत करता हूं। लेकिन जब से मैंने घोषणा की कि आप के पंजाब में सत्ता में आने के बाद वहां की महिलाओं को एक एक हजार रुपये दिए जाएंगे, तब से वह मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने मुझे सादे कपड़े पहने के लिए ताना मारा। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।’’

उन्होंने कहा ‘‘जब हम महिलाओं को एक एक हजार रुपये देंगे तब हम अपनी माताओं और बहनों को खुद के लिए नए सूट खरीदते देख खुश होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो