लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने उद्योगपतियों से दिल्ली को ऑक्सीजन मुहैया कराने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: April 25, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीवन रक्षक गैस की किल्लत के बीच रविवार को देश के प्रमुख उद्योगपतियों से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन एवं क्रायोजेनिक टैंकर उपलब्ध कराकर सहायता करने का अनुरोध किया है जो गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों के लिए आवश्यक है।

उद्योगपतियों को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि के बीच राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध को जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) के तौर पर लेने को कहा।

केजरीवाल ने पत्र में कहा, '' दिल्ली में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं होता और आप इस बात से अवगत हैं कि दिल्ली को इस समय मेडिकल ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आप दिल्ली सरकार को ऑक्सीजन के साथ ही क्रायोजेनिक टैंकर मुहैया करवा सकें तो मैं आपका आभारी रहूंगा।''

उन्होंने कहा कि रेलवे रायगढ़ से ऑक्सीजन के चार टैंकर राष्ट्रीय राजधानी लेकर आ रहा है और रेलवे ने दिल्ली सरकार से इसके लिए टैंकरों का प्रबंध करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, '' हालांकि, हमें केंद्र सरकार से सहायता मिली है लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप के चलते यह आपूर्ति अपर्याप्त साबित हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग