केजरीवाल ने किसानों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराया

By भाषा | Updated: January 31, 2021 15:59 IST2021-01-31T15:59:08+5:302021-01-31T15:59:08+5:30

Kejriwal reiterated his support for the farmers' movement | केजरीवाल ने किसानों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराया

केजरीवाल ने किसानों के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन दोहराया

नयी दिल्ली, 31 जनवरी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के प्रति रविवार को अपना समर्थन दोहराया और कहा कि वह किसानों की हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं।

दिल्ली सरकार पिछले दो माह से आंदोलन कर रहे किसानों के पक्ष में कई बार बोल चुकी है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी नए कृषि कानूनों की निंदा कर चुके हैं।

किसान नेता नरेश टिकैत के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा,‘‘ नरेश जी, आप लोग कठिन संघर्ष कर रहे हैं। मैं अपनी पार्टी और सरकार के जरिए आपकी हरसंभव मदद करूंगा।’’

दरअसल टिकैत ने एक ट्वीट कर केजरीवाल को गाजीपुर प्रदर्शन स्थल पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया था।

टिकैट ने ट्वीट किया था,‘‘ अरविंद केजरीवाल गाजीपुर प्रदर्शन स्थल पर किसानों को मूलभूत सहूलियतें मुहैया कराने के लिए आपका आभार।’’

इससे पहले शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन स्थल पर गए थे और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kejriwal reiterated his support for the farmers' movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे