लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: केजरीवाल ने नागरिक रक्षा कार्यकर्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की

By भाषा | Updated: July 26, 2020 06:18 IST

केजरीवाल ने एक बयान में कहा, "अरुण कुमार ने पूरे कोरोना वायरस लॉकडाउन में उत्कृष्ट काम किया। उन्होंने अस्पताल सहित लगभग सभी विभागों में भोजन वितरित करने जैसे काम किए।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कुमार के दोनों बच्चे अपनी शिक्षा पूरी करें।कुछ दिन पहले एक अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड​​-19 से उनकी मौत हो गई। 

नयी दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कोविड-19 संक्रमण के कारण अपनी जान गंवाने वाले नागरिक सुरक्षा सदस्य अरुण कुमार के परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कुमार के दोनों बच्चे अपनी शिक्षा पूरी करें। मुख्यमंत्री ने उत्तमनगर के राजापुरी इलाके में कुमार के परिवार से मुलाकात के बाद कहा, "अरुण कुमार के निधन से हम बहुत दुखी हैं। दिल्ली के लोगों को उन पर गर्व है। दिल्ली सरकार द्वारा परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी गई है।"

कुमार नागरिक सुरक्षा सदस्य के रूप में काम कर रहे थे और लॉकडाउन के दौरान गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था करते थे। केजरीवाल ने एक बयान में कहा, "अरुण कुमार ने पूरे कोरोना वायरस लॉकडाउन में उत्कृष्ट काम किया। उन्होंने अस्पताल सहित लगभग सभी विभागों में भोजन वितरित करने जैसे काम किए।" बयान में बताया गया कि कुछ दिन पहले एक अस्पताल में इलाज के दौरान कोविड​​-19 से उनकी मौत हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअरविंद केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन