लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने आप के चुनाव जीतने पर पंजाब में मुफ्त बिजली देने का वादा किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को वादा किया कि अगर उनकी आम आदमी पार्टी (आप) चुनाव जीतती है, तो उस राज्य में मुफ्त बिजली दी जायेगी।

अपने चंडीगढ़ दौरे से एक दिन पहले आप नेता ने यह भी दावा किया कि पंजाब में महिलाएं महंगाई से बहुत नाराज हैं। केजरीवाल ने पंजाबी भाषा में किये गए एक ट्वीट में कहा, ‘‘दिल्ली में हम हर परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली मुहैया कराते हैं। महिलाएं बहुत खुश हैं। पंजाब की महिलाएं भी महंगाई से काफी नाराज हैं। आप सरकार पंजाब में भी मुफ्त बिजली देगी। कल मिलते हैं चंडीगढ़ में।’’

आप प्रवक्ता और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पार्टी को पहले से तय स्थल पर संवाददाता सम्मेलन करने की इजाजत नहीं दी है। चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल मंगलवार को चंडीगढ़ में एक ‘बड़ी घोषणा’ करेंगे।

चड्ढा ने ट्वीट किया, ‘‘केजरीवाल से कैप्टन अमरिंदर सिंह का डर इस हद तक पहुंच गया है कि उनके कार्यालय ने हमें पूर्व-निर्धारित स्थल पर संवाददाता सम्मेलन करने की अनुमति नहीं दी है। फिर भी अरविंद केजरीवाल कल चंडीगढ़ में एक बड़ी घोषणा करेंगे, जो कैप्टन और उनकी पार्टी को 440 वोल्ट का करंट भेजेगा।’’ पंजाब में अगले साल फरवरी या मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू