लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने सिद्धू की तारीफ की, कहा-कैप्टन और चन्नी ने उन्हें दबाने की कोशिश की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:22 IST

Open in App

अमृतसर, 23 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की जन कल्याण के मुद्दे उठाने के लिए तारीफ की, लेकिन दावा किया कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने उन पर दबाव बनाया है।

केजरीवाल ने पंजाब की दो दिन की यात्रा के दौरान यह दावा भी किया कि कांग्रेस के करीब 25 विधायक और राज्य के दो-तिहाई सांसद उनकी पार्टी से संपर्क में हैं और उसमें शामिल होना चाह रहे हैं। लेकिन उन्होंने कहा, ‘‘हम दूसरे दलों के कचरे को नहीं लेते।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं सिद्धू के साहस के लिए उनकी प्रशंसा करता हूं।’’ उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री चन्नी ने दावा किया था कि जनता को पांच रुपये प्रति घन फुट पर रेत बेची जा रही है तो सिद्धू ने उनकी बात को 'सुधारा' था।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘सिद्धू ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह अब भी 20 रुपये प्रति घन फुट पर बेची जा रही है।’’

उन्होंने कहा कि सिद्धू हमेशा जनहित के मुद्दे उठाते रहे हैं, लेकिन पहले उन्हें अमरिंदर सिंह ने दबाया और अब चन्नी उन्हें दबा रहे हैं।

आप संयोजक ने दावा किया, ‘‘सिद्धू लोगों के मुद्दों को उठा रहे हैं, लेकिन पहले कैप्टन साहब और अब चन्नी उन्हें दबाने की कोशिश कर रहे हैं।’’

केजरीवाल ने चन्नी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अभी तक मुफ्त बिजली देने या मोहल्ला क्लीनिक बनाने जैसा जनता से किया कोई वादा पूरा नहीं किया है।

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के कुछ आप नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘करीब 25 कांग्रेस विधायक और पार्टी के दो-तिहाई सांसद हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए हमारे संपर्क में हैं।’’

उन्होंने कहा ''कांग्रेस के भी कई लोग हमारे संपर्क में है, लेकिन हमे उनका कचरा लेने की जरूरत नहीं है। अगर हम उनका कचरा लेना शुरू कर दें तो आज शाम तक 25 विधायक हमारी पार्टी में शामिल हो जाएंगे, लेकिन हमे इस प्रतियोगिता में शामिल होने की जरूरत नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं