लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल, पोलैंड के राजदूत ने ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यटन पर सहभागिता की संभावनाओं पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 21, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोवस्की ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और ठोस कचरा प्रबंधन तथा पर्यटन पर सहभागिता की संभावनाओं सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान में दी गई है।

एक सरकारी बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले राजदूत ने ‘‘केजरीवाल के शासन मॉडल’’ की प्रशंसा की और बैठक के दौरान ‘‘इच्छा’’ जताई कि उनका देश दिल्ली सरकार के साथ काम करना चाहता है।

बैठक के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोवस्की के साथ काफी सार्थक वार्ता हुई। दिल्ली के साथ ठोस कचरा प्रबंधन एवं पर्यटन पर सहभागिता सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ठोस कचरा प्रबंधन पर काम कर रही है लेकिन इस क्षेत्र में पोलैंड की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर वह खुश होगी।

बयान में कहा गया, ‘‘पोलैंड के राजदूत ने ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यटन में दिल्ली के साथ काम करने पर एक प्रस्ताव दिया।’’

मुख्यमंत्री ने पोलैंड की पेशकश पर खुशी जताई और कहा कि दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री इस मुद्दे पर गौर कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने पोलैंड के राजदूत को कला, संस्कृति और पर्यटन में सहयोग के मामले पर इन विभागों के मंत्रियों के साथ चर्चा करने का सुझाव दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos