लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल स्वीकार नहीं कर रहे, दिल्ली की बेहद खराब वायु गुणवत्ता आंतरिक कारणों से : हारुन युसूफ

By भाषा | Updated: December 5, 2020 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर दिल्ली कांग्रेस के नेता हारुन यूसुफ ने शनिवार को दावा किया कि पड़ोसी राज्यों में पराली नहीं जलाए जाने के बावजूद शहर की वायु गुणवत्ता के ‘बेहद खराब’ श्रेणी में बने रहने के पीछे “आंतरिक कारण हैं जिसे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वीकार करने से इनकार कर रहे हैं।”

शीला दीक्षित की सरकार में प्रदेश के परिवहन मंत्री रह चुके यूसुफ ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने एक स्वच्छ व हरित दिल्ली बनाई थी जो अब “आप के शासन में बेहद प्रदूषित” हो गई है।

उन्होंने कहा, “पराली नहीं जलने के बावजूद दिल्ली में वायू प्रदूषण ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहती है जिसका कारण आंतरिक है जिसे केजरीवाल स्वीकार करने को राजी नहीं हैं।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को “गंभीर” श्रेणी में पहुंच गई और हवा की धीमी गति के कारण “स्थानीय रूप से निर्मित” प्रदूषकों को एकत्र होने का मौका मिला।

यूसुफ ने कहा कि किसान केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के लिये यहां हैं ऐसे में केजरीवाल सरकार दिल्ली की हवा के ‘बेहद खराब’ श्रेणी में होने के लिये पराली जलाए जाने की दलील नहीं दे सकती।

यूसुफ के आरोपों पर फिलहाल आम आदमी पार्टी या सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू