लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल ने 11 विधायकों को जिला विकास समितियों के अध्यक्षों के रूप में नामित किया

By भाषा | Updated: November 15, 2020 14:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के 10 और भाजपा के एक विधायक को जिला विकास समितियों के अध्यक्ष के तौर पर नामित किया है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के 11 जिलों में समिति अध्यक्षों के मनोनयन के आदेश इस सप्ताह प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार ने जारी किए थे।

नए अध्यक्षों के नामों की सूची में शाहदरा जिला विकास समिति के लिए भाजपा विधायक जितेन्द्र महाजन का नाम भी शामिल है।

आप के नामित विधायकों में एस के बग्गा (पूर्व), प्रमिला टोकस (नयी दिल्ली), अजेश यादव (उत्तर), सुरेंद्र कुमार (उत्तर पूर्व), मुकेश अहलावत (उत्तर पश्चिम) और नरेश यादव (दक्षिण) शामिल हैं।

आदेश के अनुसार संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया को दक्षिण पूर्व जिला विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। नरेश बाल्यान (दक्षिण पश्चिम), जरनैल सिंह (पश्चिम) और सोम दत्त (मध्य) को भी नामित किया गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के 1999 में जारी एक आदेश के अनुसार जिला विकास समिति के अध्यक्षों को नामित करने का अधिकार मुख्यमंत्री के पास होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह